भारत एवं विश्व इतिहास में 17 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
17-May-2022 08:10 AM 6828
नयी दिल्ली, 17 मई (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 17 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:  1498- वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला। 1540- शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को मात दी। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है। 1749- 'चेचक' के टीके का आविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म। 1769- ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए। 1857- बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया। 1949- भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया। 1974-आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल। 1987- भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया। 2000- रूसी संसद के ऊपरी सदन फेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की। 2000- ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे। यह कारनामा अंजाम देने वाले वह पहले ब्रितानी नागरिक बने। 2007- भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू। 2008- तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया। 2010- भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। 2010- भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम 'अग्नि-2' का प्रक्षेपास्त्र किया। 2012- अमेरिकी गायक, गीतकार और अभिनेत्री डोना समर का निधन। 2013- इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 90 लोगों की मौत, 200 घायल। 2014- भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक सी.पी.कृष्णन नायर का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^