भारत एवं विश्व इतिहास में 28 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
28-Feb-2022 08:46 AM 2911
नयी दिल्ली, 28 फरवरी (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 28 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1580 - गोवा से पहला ईसाई मिशनरी अकबर के दरबार फतेहपुर सिकरी आया। 1712 - मुगज बादशाह बहादुर शाह प्रथम की लाहौर में मृत्यु हुई। 1847 - अमेरिका ने सकरामेंटो के युद्ध में मेक्सिको को पराजित किया। 1922 - मिस्र ने ब्रिटेन से दोबारा आजादी प्राप्त की। 1924 - अमेरिका ने मध्य अमेरिकी देश होंडुरस पर हस्तक्षेप शुरू किया। 1928 - सीवी रमन ने रमन प्रभाव का आविष्कार किया जिसके लिये उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1936 - जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का स्विटजरलैंड में निधन। 1943 - कोलकाता का हावड़ा पुल (रवींद्र सेतु) शुरू हुआ। 1947 - चीनी राष्ट्रीय पार्टी कोमिंटांग के खिलाफ ताईवान में प्रदर्शन किया गया। 1948 - ब्रिटेन के सैनिकों आखिरी दस्ता भारत से रवाना हुआ। 1963 - भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का निधन। 1974 - ब्रिटेन के संसदीय चुनाव में त्रिशंकु परिणाम आया। 1975 - अमेरिका के नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया गया। 1991 - अमेरिका तथा गठबंधन सेना ने इराक में युद्ध विराम की घोषणा की। 1995 - अमेरिका के कोलोराडो में देनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू। 1997 - पाकिस्तान में भूकंप से 45 की मौत। 1998 - कोसोवाे युद्ध: सर्बियाई पुलिस कोसोवाे में कोसोवो लिबरेशन आर्मी के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की थी। 1999 - ब्रिटेन के एंडी एल्सन और कोलीन प्रेसकोट ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। 2002 - गुजरात में धार्मिक हिंसा के दौरान नरोडा पाटिया नरसंहार में 37 और गुलबर्ग सोसायटी नरसंहार में 69 लोगों की मौत हुई थी। 2005 - पुर्तगाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी। 2007 - प्रसिद्ध संगीतकार ओपी नैय्यर का निधन हुआ। 2008 - नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच शांति समझौता हुआ। 2011 - टॉम हूपर की फिल्म 'द किंग्स स्पीच' को हॉलीवुड कोडैक थिएटर में आयोजित ऑस्कर समारोह में सर्वश्रेष्ठ चलचित्र का पुरस्कार दिया गया। 2013 - पोप बेनेडिक्ट 16वें ने कैथोलिक चर्च के पोप के रूप में इस्तीफा दिया। 2018 - कांची कामकोटि पीठ के प्रमुख श्री श्री जयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^