भारत एवं विश्व इतिहास में 30 जून की प्रमुख घटनाएं
30-Jun-2024 10:15 AM 8813
नयी दिल्ली, 30 जून (संवाददाता) भारत एवं विश्व इतिहास में 30 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1294: स्विट्जरलैंड के बर्ने प्रांत से यहूदियों को बाहर निकाला गया। 1855: बंगाल के भोगनादिघी में सशस्त्र संथालों ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया। 1868: क्रिस्टोफर श्लेस ने टाइपराइटर के लिए पेटेंट अधिकार हासिल किया। 1870: अदा केपले अमेरिका में लॉ कॉलेज से ग्रेजुएट करने वाली पहली महिला बनीं। 1876: सर्बिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1888: फ्रेडरिक डगलस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी बने। 1894: सोलबॉन पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना हुई। 1914: दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पहली बार हुए गिरफ्तार। 1914: महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी का निधन। 1933: फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया। 1934: जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया। 1937: दुनिया का पहला इमरजेंसी नंबर 999 को लंदन में जारी किया गया। 1938: बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक में नजर आया। 1947: भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा। 1960: अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया। 1962: रवांडा और बुरूंडी आजाद हुए। 1990: पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का विलय। 1997: हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म। 2000: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी। 2005: स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी। 2012: मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने। 2014: फीफा विश्व कप में फ्रांस ने नाइजीरिया को 2-0 से हराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^