भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं
01-Jul-2024 09:53 AM 6666
नयी दिल्ली.  01 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1852: सिंध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए 'सिंध डाक' नामक डाक टिकट जारी किया गया। 1862: कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन। 1879: भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत। 1882: भारत रत्न से सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, स्वतंत्रदा सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का जन्म। 1921: चीन में कम्यूनिस्ट पार्टी का गठन। 1927: भारत के 8वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म। 1955: इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया। 1959: जम्मू कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का जन्म। 1960: अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया। 1964: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना 1968: अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए। 1975: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया। 1991: वारसा संधि भंग की गई। 1995: अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लगे प्रतिबंध को हटाया। 1996: ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार लागू। 1997: हांगकांग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया। 2000: लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया। 2004: आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने के लिए आस्ट्रेलिया से समझौता किया। 2006: अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की। 2007: दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारंभ। 2008: गाजापट्टी के फिलिस्तीन विद्रोहियों ने दक्षिणी इजरायल पर रॉकेट दागा। 2017: भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^