भारत का पर्यटन क्षेत्र असाधारण संभावनाओं से भरा-शेखावत
09-Dec-2024 09:54 PM 5841
जयपुर, 09 दिसंबर (संवाददाता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत के पर्यटन क्षेत्र को विश्व के किसी भी अन्य देश की तुलना में असाधारण संभावनाओं से भरा बताते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार का पर्यटन मंत्रालय पर्यटन को एक स्थाई, जिम्मेदार और समावेशी आर्थिक विकास के स्रोत के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से विकसित भारत की परिकल्पना के तहत अनेक प्रयास कर रहा है। श्री शेखावत राइजिंग राजस्थान सम्मेलन में 'एम्ब्रैसिंग डिवर्सटी : प्रमोटिंग इन्क्लूसिव टूरिज्म' सत्र में सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत में समग्र पर्यटक अनुभव को उत्कृष्ट बनाना, संभावनाओं के आधार पर नए पर्यटन स्थलों और अनुभवों का विकास करना, पर्यटन कौशल के माध्यम से व्यक्तियों को सशक्त बनाना और रोजगार सृजित करना, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझेदारी में निजी क्षेत्र के लिए पर्यटन में अनुकूल परिस्थितियां बनाना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^