महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार बढ़ा रही है कदम-भजनलाल
09-Dec-2024 09:49 PM 6636
जयपुर, 09 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य सरकार को महिलाओं के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित बताते हुए कहा है कि वह महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर काम कर रही हैं। श्री शर्मा सोमवार को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के सेशन ‘हर स्टोरीजः एडवांसिंग इन्क्लूजिव सोसायटीज’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं आगे बढेंगी तो देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अनुसार इस देश में केवल चार जातियां हैं- महिला, किसान, युवा और मजदूर हैं और उन्हीं की मंशानुसार हम महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। इसीलिए राइजिंग राजस्थान में महिलाओं के लिए हमने यह सत्र आयोजित किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^