भारत के प्रति वैश्विक नजरिए को मिलेगी और ऊंचाई :शेखावत
31-Jul-2024 06:53 PM 2700
नयी दिल्‍ली 31 जुलाई (संवाददाता) केंद्रीय संस्‍कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा कि विश्व धरोहर समिति की 46वीं बैठक में जिस तरह भारत ने अपनी विविध, अनूठी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को दुनिया के सामने पेश किया, उससे जी-20 के बाद हुए इस ऐतिहासिक आयोजन से भारत के प्रति वैश्विक नजरिए को और ऊंचाई मिलेगी। श्री शेखावत ने कहा,“केंद्र में तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बाद महज 40 दिन में ही इस ऐतिहासिक आयोजन का निर्णय करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत भी, विकास भी’ नारे का परिचायक है। वैश्विक पटल पर भारत की संस्‍कृति को नए सिरे से परिचित कराया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^