पूजा खेड़कर की अस्थायी उम्मीदवारी रद्द, सभी परीक्षाओं के लिए प्रतिबंधित
31-Jul-2024 06:46 PM 1378
नयी दिल्ली 31 जुलाई (संवाददाता) संघ लोक सेवा आयोग ने विवादों में घिरी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर की अस्थायी उम्मीदवारी रद्द कर दी है और उन्हें भविष्य की सभी परीक्षाओं अथवा चयनों से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया। आयोग ने बुधवार को बताया कि उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद सुश्री खेडकर को सिविल सेवा परीक्षा सीएसई-2022 नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। आयोग ने वर्ष 2009 से 2023 तक पंद्रह हजार से अधिक अनुशंसित उम्मीदवारों के 15 वर्षों के आंकडों की भी समीक्षा की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^