08-Oct-2023 08:37 PM
1311
रांची, 08 अक्टूबर(संवाददाता) झारखंड में
संकल्प यात्रा के सातवें चरण के दौरान बिशुनपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी गाँव ग़रीबों की चिंता करते हैं। केंद्र सरकार गाँव, ग़रीब, किसान, मज़दूर और महिला के लिये समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य माँ बहनों के लिए इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया। वे माँ बहनों की परेशानियों को समझते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ग़रीबों को पक्का आवास उपलब्ध करवाया जबकि घोषणावीर हेमंत ने एक लाख अतिरिक्त तो क्या मोदी जी द्वारा भेजे जा रहे पैसों का भी बंदरबाँट कर दिया। प्रधानमंत्री जी ग़रीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने गैस कनेक्शन के साथ साथ गैस पर सब्सिडी भी दिया। जबकि 75 लाख बहनों को नया कनेक्शन देने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर पूँजीपतियों के खाते खुलवाए जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं।
श्री मरांडी ने कहा कि अलग राज्य के आंदोलन करने वाले शिबू सोरेन कांग्रेस के गोद में खेलते रहे। कांग्रेस उन्हें ख़रीदकर जेल में भी डाल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। आज़ाद भारत में आदिवासी समाज को सिर्फ़ भाजपा ने सम्मान दिया है। अलग झारखंड राज्य की सौग़ात, अलग आदिवासी मंत्रालय, संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना, भगवान बिरसा मुंडा के जन्म ज्यंति को गौरव दिवस, आदिवासी बहन द्रौपदी मूर्मू को राष्ट्रपति बनाना और यहाँ तक कि आज़ादी के बाद पहली बार मोदी मंत्रिमंडल में आठ आदिवासी को मंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि जी हमारी चिंता करते हैं हमे उनके साथ चलना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कि सरकार बनने पर गाँव गाँव तक सड़क, पुल पुलिया और बिजली पहुँचा। कांग्रेस शासन काल में शादी में बारात भी पैदल जाना पड़ता था। आज भाजपा के बनाये सड़कों की मरम्मती तक नहीं करवा पा रहे हैं हेमंत सोरेन।
श्री मरांडी ने कहा कि मोदी जी के विरोध में बना इंडी गठबंधन रोहंगिया व बांग्लादेशियों को पनाह दे रहा है। इज़राइल में हमास ने जिस प्रकार से हमला किया है यदि ऐसा गठबंधन रहा तो भारत की स्थिति भी यही होगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले आतंकी घटनाएँ आम थी। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकमटैक्स के छापे में अब तक एक हज़ार करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति ज़ब्त हुई है, इससे भ्रष्ट दल बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी महिला गाँव ग़रीब किसान मज़दूर की चिंता करते हैं जबकि हेमंत को द्लाल, बिचौलियों और भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने की चिंता है।...////...