उत्तराखंड में पांचो सीटों पर रिकार्ड मतों से जीतेगी भाजपा : शाह
07-Oct-2023 11:26 PM 7554
देहरादून 07 अक्तूबर (संवाददाता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र के साथ ही राज्य की धामी सरकार बेहतर कार्य कर रही है और सांगठनिक प्रयास से निश्चित रूप से जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता की कमान सौंपने जा रही है। राज्य की पांचों सीट पर भाजपा रिकार्ड मतों से परचम लहरायेगी। राज्य के दौरे पर आए श्री शाह ने शनिवार को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में आयोजित मीडिया एवं सोशल मीडिया की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को प्रचार के तमाम माध्यमों का सदुपयोग करने के जरूरी टिप्स दिये। उन्होंने इस दौरान बैठक में प्रतिभाग कर रहे सभी पार्टी पदाधिकारियों से राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जनता में प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य जनसंचार माध्यमों से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जनता तक पहुंचाकर देश में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल को और अधिक प्रभावी तरीके स्थापित करने पर बल दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^