भारत-बंगलादेश के संबंध और मजबूत होंगे: दोरईस्वामी
10-Apr-2022 10:24 PM 7833
ढाका 10 अप्रैल (AGENCY) बंगलादेश में भारत के उच्चायुक्त विक्रम कुमार दोरईस्वामी ने कहा है कि भारत और बंगलादेश का इतिहास 'आवश्यक वास्तविकता' का मेल है और भविष्य में दोनों देशों के 50 साल के मैत्रीपूर्ण संबंध और भी मजबूत होंगे। श्री दोरईस्वामी ने रविवार को को ढाका रिपोर्टर्स यूनिटी (डीआरयू) 'कवि काजी नजरूल इस्लाम लाइब्रेरी' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक मित्र पड़ोसी मुल्क के रूप में बंगलादेश को हर तरह का सहयोग देना चाहता है। भारत और बंगलादेश का एकीकृत इतिहास कुछ 'आवश्यक वास्तविकताओं' जैसे मुक्ति संग्राम के संदर्भ में बनाया गया है । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआरयू के महासचिव नूरुल इस्लाम हसीब ने की। इस मौके पर डीआरयू के पूर्व अध्यक्ष तथा अन्य नेता भी मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^