दक्षिण कोरिया में कोरोना के 1,64,481 मामले दर्ज
10-Apr-2022 07:46 PM 7913
सियोल, 10 अप्रैल (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण कोरिया में शनिवार रात तक कोरोना वायरस के 1,64,481 नए मामले दर्ज किये गए। इसके साथ ही देश में दर्ज किये गए कुल कोरोना मामलों की संख्या 1,53,33,670 हो गयी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।वायरस के अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन संस्करण और इसके उपप्रकार बीए.2 के प्रसार के कारण संक्रमण में उछाल देखा गया है। इसी बीच कोविड-19 के कारण 329 लोगों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 19,421 हो गई। देश में मृत्यु दर 0.13 प्रतिशत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^