भारतीय और विश्व इतिहास में 01 सितंबर की प्रमुख घटनाएं
01-Sep-2022 08:16 AM 7645
नयी दिल्ली  01 सितंबर (संवाददाता) भारतीय और विश्व इतिहास में 01 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1807: अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये। 1878: एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनीं। 1923: ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी। 1939: जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई। 1947: भारतीय मानक समय को अपनाया गया। 1956: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई। 1956: राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केन्द्रशासित प्रदेश बना। 1962: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना। 1964: इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय कर इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी। 1972: मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया। 1994: उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया। 1997: साहित्यकार महाश्वेता देवी और पर्यावरणविद एम सी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया। 1998: विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त। 2000: चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया। 2004: पाकिस्तान के मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर खान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया। 2005: सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई। 2007: फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे। 2008: तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव की भारतीय रिजर्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की। 2008: यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना लोगो बदला। 2009: वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^