भारतीय और विश्व इतिहास में 02 सितंबर की प्रमुख घटनाएं
02-Sep-2022 07:43 AM 5887
नयी दिल्ली 02 सितंबर (संवाददाता) भारतीय और विश्व इतिहास में 02 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1573 – अकबर ने गुजरात को फ़तह किया। 1666 – लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयी। 1775 – पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया। 1789 – अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। 1926 – इटली और यमन के बीच हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ। 1930 – ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी। 1945- जापान के हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ। 1945 – हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की। 1946 – जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन। 1956 – हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत। 1962 – सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ। 1969 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया। 1970 – कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ। 1990 – काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की माैत। 1998 – डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सर मंडेला द्वारा उद्घाटन। 1996 – मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। 1992 – अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए। 1999 – भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं। 2000 – मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित। 2001 – विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था। 2006 – पश्चिमी ईराक में तीन भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या। 2007 – अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना। 2009 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^