भारतीय और विश्व इतिहास में 07 सितंबर की प्रमुख घटनाएं
07-Sep-2024 10:27 AM 2892
नयी दिल्ली, 07 सितंबर (संवाददाता) भारतीय और विश्व इतिहास में 07 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1701- जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1882- ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। 1887- संस्कृत के विद्वान् और महान दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का जन्म हुआ। 1901- आधिकारिक तौर पर बॉक्सर प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करने के साथ ही चीन में बॉक्सर विद्रोह समाप्त हो गया। 1917- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का जन्म। 1923- अंतरराष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन (इंटरपोल) का गठन। 1948- मलयालम फिल्म अभिनेता ममूटी का जन्म हुआ था। 1950- हंगरी में सभी मठों को बंद किया गया था। 1953- निकिता ख्रुश्चेव सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के पहले सचिव चुने गए। 1970- जॉर्डन में सरकार और अरब गुरिल्ला के बीच लड़ाई शुरू हुई। 1977- इथोपिया ने 1977 में सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े थे। 1997- लॉकहीड मार्टिन एफ -22 रैप्टर ने पहली उड़ान भरी 2005- मिस्र ने अपना पहला बहु पार्टी राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हुआ। 2009- भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता। 2011- रूस में विमान दुर्घटना में 43 लोगों की मौत। 2013- त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे रोमेश भंडारी का निधन हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^