30-Aug-2024 09:16 AM
5652
नयी दिल्ली, 30 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1559: महान सम्राट अकबर के बेटे और मुगल वंश के शासक जहांगीर का जन्म।
1574: गुरु रामदास ने सिख नेतृत्व की बागडोर संभाली
1659: औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को फांसी दी।
1682: ब्रिटिश धर्मसुधारक विलियम पेन को इंग्लैंड छोड़ना पड़ा। वह अमेरिका पहुंचे और पेनिसिल्वानिया की स्थापना की।
1806: न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र 'डेली एडवर्टाइजर' आखिरी बार प्रकाशित।
1836: मेलबर्न शहर की स्थापना।
1888: क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म।
1895: लोकसभा के अध्यक्ष रहे सरदार हुकम सिंह का जन्म।
1903: चित्रलेखा जैसी प्रसिद्ध उपन्यास के लेखक भगवतीचरण वर्मा का जन्म।
1923: हिंदी के प्रमुख गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म।
1928: रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की।
1947: भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
1952: भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन।
1976: कथाकार, कहानीकार, अभिनेता जी.पी. श्रीवास्तव का निधन।
1984: अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' की पहली उड़ान।
2003: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
2007: जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
2008: प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन।
2013: जीसैट-7: भारत का पहला रक्षा उपग्रह अपनी यात्रा पर रवाना हुआ।
2014: देश के प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन।
2019: एफ2 2019 स्पा फीचर रेस के दौरान एक बड़ी दुर्धना में युवा ड्राइवर एंथोइन ह्यूबर्ट का निधन।...////...