भारतीय और विश्व इतिहास में 11 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं
11-Oct-2024 10:18 AM 5942
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय और विश्व इतिहास में 11 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1521 – पोप लियो दशम ने इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम को ‘आस्था के रक्षक’ की उपाधि दी। 1737 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए चक्रवाती तूफान में करीब तीन लाख लोगों की मौत हो गई। 1852 – ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पहले विश्वविद्यालय सिडनी यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई। 1862 – वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिशन ने अपनी पहली खोज, इलेक्ट्रिक वॉइस मशीन का पेटेंट ​हासिल किया। 1869 – कनाडा में ब्रिटिश सेना के खिलाफ लाल नदी विद्रोह शुरू किया गया। 1881 – अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया। 1987 – भारत की शांति सेना ने श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत लिट्टे का कब्‍जा खत्‍म कर जाफना को मुक्‍त कराने के लिए की। 1899 – दक्षिण अफ्रीका बोअर ने ग्रेट ब्रिटेन पर हमले की घोषणा की। 1930 – जवाहरलाल नेहरू को नैनी सेंट्रल जेल से रिहा। 1932 – पहली बार राजनीतिक कार्यक्रम का प्रसारण सीबीएस ने न्यूयॉर्क में किया। 1942 – बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म। 1968 – अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया। 1984 – अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। 2002 – नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। 2008 – बेल्जियम के एक नेत्रहीन ड्राइवर ने धरती पर सबसे तेज गति से गाड़ी चलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया। 2008 – कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी रवाना हुई। 2011 – क्रिस्टोफर ए. सिम्स एवं थॉमस जे. सार्जेट को संयुक्त रूप से वर्ष 2011 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^