भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं
12-Oct-2024 10:31 AM 4390
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1492: क्रिस्टोफर कोलंबस भारत समझकर अमेरिका के पास बहामास द्वीप समूह में उतरा। 1711: कैरेल छठी हैब्सबर्ग रोमन कैथोलिक सम्राट का ताज पहनाया गया। 1776: ब्रिटिश ब्रिगेड ने ब्रॉन्क्स में थोरग नेकस रोड की सुरक्षा करना शुरू कर दिया। 1792: अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलम्बस को मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित किया गया। 1798: फ्रांस के कब्जे वाले बोएरेनक्रिज के खिलाफ फ्लेमिश विद्रोह शुरू हुआ। 1799: जैनने गेनेविएवे लबरोस्से 900 मीटर की ऊंचाई से एक पैराशूट द्वारा एक गुब्बारा से कूदने वाली पहली महिला बनी। 1815: नेपल्स के पूर्व राजा जोआचिम मूरत को मौत की सजा सुनाई गयी। 1822: ब्राजील के पेड्रो-प्रथम को ब्राजील का संवैधानिक सम्राट घोषित किया गया। 1847: जर्मन आविष्कारक और उद्योगपति वर्नर वॉन सीमेंस ने सीमेंस एजी और हल्स्के को की स्थापना की। 1850: पहली महिला चिकित्सा विद्यालय (महिला मेडिकल कॉलेज ऑफ पेन्स) खोला गया। 1854: लिंकन यूनिवर्सिटी की आश्मुन संस्थान के रूप में स्थापना की गयी। 1860: ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा किया। 1871: ब्रिटिश सरकार ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया गया जिसके तहत 160 स्थानीय समुदायों को अपराधी जाति घोषित किया गया। 1879: ब्रिटिश सैनिकों ने काबुल और अफगानिस्तान पर कब्जा किया। 1898: मतीउर में पहली नगर परिषद की स्थापना। 1901: अमरीकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया। 1909: ब्राजील के कूर्टिबा शहर में फुटबाल टीम की स्थापना हुई। 1910: जॉन डी ने न्यूयॉर्क में रॉकफेलर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च का अपना पहला 75 बेड का अस्पताल खोला। 1928: पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए 'आयरन लंग' नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया। 1945: कम्युनिस्टों ने शांगडांग अभियान पर जीत हासिल की। 1964: विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा। 1967: भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा समाजवादी राजनेता डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन। 1968: मध्य अफ्रीका में स्थित देश ईक्वाटोरियल गिनी को स्पेन से स्वतंत्रता मिली। 1982: थोरबॉर्न फ्लाल्डिन स्वीडन के प्रधानमंत्री बने। 1988: भारत के त्रिपुरा में बिरचंद्र मनु नरसंहार हुआ। 1992: मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत हुई। 1997: अल्जीरिया के सिदी दाऊद शहर के फॉल्स रोड ब्लॉक पर नरसंहार में 43 लोगों की हत्या की गई। 1998: अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया। 1999: पाकिस्तानी जनरल परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार के खिलाफ सैन्य तख्तापलट का नेतृत्व किया। 2000: अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का फ्लोरिडा से प्रक्षेपण हुआ। 2001: संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा। 2002: बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत हुई। 2004: पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया। 2007: पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति अलगोर और संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। 2008: केरल की एक नन अल्फोंसा रोमन कैथोलिक चर्च की पहली महिला संत बनी। 2014: एवो मोरालेस फिर से बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए। 2018: ओडिशा में ‘तितली’ चक्रवात के कारण भारी बारिश और बाढ़ से 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^