06-Apr-2024 09:34 AM
3715
नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास 06 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1320 - स्कॉटलैंड की स्वतंत्रता की घोषणा।
1606 - मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ उनके पुत्र राजकुमार खुसरो ने अपने बगावत की।
1656 – शिवाजी महाराज ने चंद्रराव मोरे को हराकर रायगढ़ किले पर कब्जा किया।
1672 - फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1727 - डेनमार्क ने हनोवर की संधि पर हस्ताक्षर किया।
1814 – निर्वासित नेपोलियन बोनापार्ट एल्बा के लिए रवाना हुए।
1886 – हैदराबाद के अंतिम निजाम उस्मान अली खान का जन्म।
1896 – यूनान के एथेंस में पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1909 – अमेरिकी नागरिक राबर्ट पियेरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1917 - प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1919- गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1930 – दांडी यात्रा की समाप्ति के बाद महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह शुरू किया।
1942 - जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर बमबारी की।
1955 - अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1957 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1980 - भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई।
1982 – दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
1998 – पाकिस्तान ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया।
2009 - इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण लगभग 258 लोगों की मैत।
2010 - भारत के तत्कालिन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत के दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2013 – राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल परिसंघ विश्वकप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
2020 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद सदस्य वेतन,भत्ते और पेंशन अधिनियम 1954 संशोधन के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी, जिससे सांसदों का वेतन एक वर्ष के लिए 30 प्रतिशत कम हो गया।
2019 - ब्रेग्जिट के लिए आम सहमति नहीं बनने के बावजूद, ब्रिटेन ने अपने पासपोर्ट से यूरोपीय यूनियन (ईयू) का नाम हटाया।
2021 - भारत ने ब्रिक्स के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर की पहली बैठक की मेजबानी की।...////...