भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं
07-Apr-2024 09:48 AM 8251
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1141: महारानी मटिल्डा इंग्लैंड की पहली महिला शासक बनीं। 1509: फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1712: न्यूयॉर्क में दास विद्रोह में छह गोरे लोग मारे गए और 21 अफ्रीकी अमेरिकी घायल हुए। 1788: अमेरिकी अग्रदूतों ने मैरिएट्टा (आधुनिक ओहीओ में) शहर की स्थापना की। 1856: नेल्सन कॉलेज की स्थापना न्यूज़ीलैंड में की गयी। 1920: प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का जन्म। 1929: पहली वाणिज्यिक उड़ान भारत पहुंची, जब ब्रिटेन के इंपीरियल एयरवेज की लंदन-काहिरा सेवा को कराची तक बढ़ाया गया। 1939: दूसरे विश्वयुद्ध में अल्बानिया पर इटली का कब्जा। 1940: अमेरिका में डाक टिकट पर पहली बार अश्वेत अमेरिकी बुकर टी. वॉशिंगटन की तस्वीर छापी गई। 1942: जम्पिंग जैक के नाम से प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता जितेंद्र का जन्म। 1946: सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली। 1947: अरब बाथ पार्टी की स्थापना दमिश्क में हुई। 1948: शंघाई में एक बौद्ध मठ में आग लगने से 20 बौद्ध भिक्षुओं मरे गए। 1948: संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया। 1955: विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। 1969: दुनिया में सूचना तकनीक के मैदान में बड़ी क्रांति। इसी दिन इंटरनेट का जन्म हुआ। 1981: टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी शहर में एक अनाज की लिफ्ट में विस्फोट होने से 9 लोग मारे गए और 30 घायल हुए। 1990: नॉर्वे के निकट एक नौका दुर्घटना में 110 लोग मारे गए। 1994: फेडएक्स एक्सप्रेस के एक कर्मचारी ने असफल आत्महत्या के प्रयास में फेडरल एक्सप्रेस फ्लाइट 705 को हाईजैक करने की कोशिश की। 1995: रूसी अर्धसैनिक बलों ने चेचन्या के समशकी में कम से कम 250 नागरिकों का नरसंहार शुरू किया। 2000: भारत में करोड़ों रुपये की मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के रैकिट का पर्दाफाश। 2006: बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये। 2012: सियाचिन में भूस्खलन से 130 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत। 2015: अमेरिकी अभिनेता जियोफरे लेविस का निधन। 2019: कोरोना एवं भवि।य की चुनौतियों से लड़ने के लिए मानव संसाधन मंत्रालय ने ‘समाधान’ चैलेंज की शुरुआत की। 2021: ब्रिटेन ने वेल्स में मॉडेरना की कोविड वैक्सीन लगानी शुरू की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^