भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जून की प्रमुख घटनाएं
04-Jun-2022 09:50 AM 2677
नयी दिल्ली, 04 जून (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1039: हेनरी तृतीय रोम का सम्राट बने। 1896: हेनरी फॉर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा। 1919: अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया। 1928: चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की। 1929: जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया। 1936: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री नूतन का जन्म। उन्हें बंदिनी, सुजाता, अनाड़ी सहित अनेक फिल्मों में उनकी सदाबहार अदाकारी के लिए जाना जाता है। 1940: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया। 1944: अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया। 1959: सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की। 1964: मालदीव ने संविधान का निर्माण किया। 1970: ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना। 1975: अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म। 1982: इस्राइल ने दक्षिण लेबनान पर हमला किया। 1989: चीन की राजधानी बीजिंग में थ्येनआनमन चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर सैन्य कार्रवाई। 1991: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी। 1997: दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा। 2001: नेपाल नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन। वीर बिक्रम शाह ने नेपाल के सम्राट का पद संभाला। 2003: डोमिनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुंदरी एमीलिया वेगा मिस यूनिवर्स-2003 बनीं। 2006: यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की। 2015: घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^