भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
05-Jun-2022 09:00 AM 4637
नयी दिल्ली, 05 जून (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1659: मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा। 1664: मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना। 1806: लुइस बोनापार्ट को हॉलैंड के राजा के रूप में उनके भाई सम्राट नेपोलियन द्वारा बैटैवियन रिपब्लिक की जगह नियुक्त किया गया। 1823: सिंगापुर के संस्थापक सर स्टैमफोर्ड राफल्स द्वारा सिंगापुर इंस्टीट्यूशन के रूप में रैफल्स इंस्टीट्यूशन की स्थापना की गयी। 1827: ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया। 1846: अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत। 1882: मुंबई में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत। 1901: मलयाली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का जन्म। 1910: अमेरिका के प्रसिद्ध लेखक ओ. हेनरी का निधन। 1915: डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया। 1942: अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी और रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1961: भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म। 1967: इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए। 1969: अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट सम्मेलन मास्को में शुरू हुआ। 1972: संयुक्त राष्ट्र महासभा की तरफ से आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई। 1984: पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मन्दिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया। 1988: पहला राष्ट्रीय कैंसर उत्तरजीवी दिवस आयोजित किया गया। 1990: सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2000 पहली सबसे छोटी फिल्म ‘405 द मूवी’ को इंटरनेट पर जारी किया गया। 2013: नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। 2013: अमेरिकी जासूस स्‍नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^