भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की प्रमुख घटनाएं
05-Aug-2022 09:15 AM 1552
नयी दिल्ली 05 अगस्त (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1775 – तत्कालीन बंगाल के महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गयी। 1874 - जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की। 1914 - क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की। 1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया। 1921 - अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1945 - अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया। 1949 - इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत हुई। 1975 - बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का जन्म। 1991 - न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्‍ली हाईकोट में जज बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 2010 - कश्मीर के लेह में बादल फटने के बाद आयी बाढ़ में 115 लोगों की मौत हुई। 2011 - केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो का प्रक्षेपण किया गया। 2016 - ब्राजील में रियो डी जेनेरो के माराकाना स्टेडियम में 31वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल शुरू हुए। 2018 - उत्‍तर प्रदेश के मुगल सराय जंक्‍शन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्‍याय रेलवे स्‍टेशन किया गया। 2019 - जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 तथा अनुच्छेद 35-ए के प्रावधानों को निरस्त किया गया। 2020 - उच्चतम न्यायालय के फैसले के मुताबिक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^