भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अगस्त की प्रमुख घटनाएं
06-Aug-2022 09:11 AM 7370
नयी दिल्ली 06 अगस्त (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1825 - बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की। 1862 - मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी। 1906 - प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर 'वंदेमातरम' समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया। 1914 - ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1937 - अमेरिका में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना हुई। 1945 - अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया । 1960 - क्यूबा ने देश की सभी संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण किया। 1962 - जमैका में ब्रिटेन का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली। 1986 - भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ। 1996 - नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जतायी। 2001 - भारत और ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता। 2010 – जम्मू कश्मीर में बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गये। 2011 - थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 2011 - अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत हुई। 2012 - नासा का क्युरिआसटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा। 2015 – सऊदी अरब के आभा शहर में एक मस्जिद में आत्मघाती बम हमले में कम से कम 15 लोगों मारे गये। 2019 - पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का निधन । 2019 – हरियाणा ने महाराष्ट्र के मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) की तर्ज पर हरकोका (हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) कानून बनाया। 2019 – उपभोक्ता संरक्षण विधेयक- 2019 को संसदी ने मंजूरी दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^