भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
07-Jan-2022 08:08 AM 4621
नयी दिल्ली 07 जनवरी (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1761-पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया। 1782-अमेरिका का पहला वाणिज्यिक बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’खुला। 1785- फ्रांस के जीन-पियरे ब्लांचर्ड तथा अमेरिका के जॉन जेफ्रीस हवा वाले गुब्बारे से इंग्लिस चैनल को पार करने वाले पहले बने। 1789-अमेरिका की जनता ने जॉर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया। 1890-विलियम बी. परविस को फाउंटेन पेन के आविष्कार का पेटेंट मिला। 1927-न्यूयॉर्क से लंदन के बीच पहली ट्रांस अटलांटिक व्यावसायिक टेलीफोन सेवा शुरू शुरू हुई। 1937-नीदरलैंड की राजकुमारी जुलियाना ने हेग में लिपपे बायस्टरफर्ड के प्रिंस बर्नहार्ड से शादी की। 1943-वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का निधन । 1953-अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम के निर्माण की घोषणा की। 1980-आपातकाल के तीन साल बाद भारी बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी की। 1985-सेलनेट ने 2 यूके सेल्यूलर नेटवर्क का शुभारंभ किया। 1986-अमेरिका के राष्ठ्रपति रोनाल्ड रीगन ने लीबिया के खिलाफ आथिर्क प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। 1989-जापान के वर्तमान सम्राट अकिहितो ने अपने पिता हिरोहितो की मृत्यु के बाद गद्दी संभाली। 1990-पिछले 800 सालों में पहली बार पीसा की झुकती हुई मीनार को दर्शकों के लिए बंद किया गया। 2010-मुस्लिम बंदूकधारियों ने कॉप्टिक ईसाइयों की भीड़ पर आधी रात को क्रिसमस मास मनाने के बाद चर्च छोड़ कर आग लगा दी। 2014-शेख हसीना ने बांग्लादेश में आम चुनाव जीता। 2015-पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^