भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
06-Sep-2025 02:44 PM 6436
नयी दिल्ली 06 सितंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1701-जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1812-नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया। 1822-ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 1889-स्वतन्त्रता सेनानी शरत चन्द्र बोस का जन्म। 1902-ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा (अकाल) पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की। 1906-बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी। 1923-विएना में इंटरपोल की स्थापना। 1931-लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ। 1943-टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत। 1948-मलयालम फ़िल्म अभिनेता ममूटी का जन्म। 1950-हंगरी में सभी मठों को बंद किया गया। 1963-अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म। 1965-भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा। 1977-इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े। 1998-स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का निधन। 1999-एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए। 2002-इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने। 2004-फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने। 2005-'तेल के बदले अनाज' कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश। 2006-बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत। 2008-भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी। 2009-भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता। 2011-दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 76 अन्य घायल। 2012-दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये। 2013-त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का निधन। 2019-भारत का चंद्रयान-2 अभियान असफल, लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरने से ठीक पहले पृथ्वी के नियंत्रण केन्द्र से संपर्क टूटा। 2020-कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण 169 दिन तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने ‘येलो लाइन’ पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल कीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^