भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
07-Sep-2025 08:50 PM 8904
नयी दिल्ली 07 सितंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1320-गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना। 1331-स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया। 1449-टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया। 1553-इंग्लैंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण। 1563-मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया। 1689-चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क (निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया। 1900-टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत। 1908-भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी रूप सिंह का जन्म। 1926-भारत के विलक्षण कलाकार भूपेन हज़ारिका का जन्म। वह अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। 1933-प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले का जन्म। 1952-जेनेवा में कॉपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर। 1962-चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया। 1988-जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे। 1991-मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ। 1997-अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला। 1998-2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी। 2000-भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा। 2002-नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला। 2003-इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। 2006-महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके। 2008-सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी। 2009-भारत ने विमानवाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये। 2019-भारत के प्रसिद्ध वकील और राजनीतिज्ञ राम जेठमलानी का निधन। 2022-महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^