08-Apr-2024 10:47 AM
1725
नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1801 – रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत।
1820 – दुनिय की सबसे मशहूर मूर्तियों में से एक ‘वीनस डि मेलो’ को ग्रीस में एजिम सागर के पास खोजा गया।
1831 – प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड पहुंचे।
1857 - प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज़ों पर पहली गोली चलाने वाले मंगल पांडेय को फांसी दी गयी।
1859 – जर्मन फिलॉस्फर एडमंड हुसेरेल का जन्म, उन्हें फिनॉमलॉजी का जनक माना जाता है।
1894 – प्रसिद्ध बंगला कवि और बंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का कलकत्ता में निधन।
1912 – नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत में 200 से ज्यादा लोगों की डूबकर मौत।
1929 - भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंके।
1938 – संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का जन्म।
1947 – अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड का 83 वर्ष की उम्र में निधन।
1950 - भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता।
1961 – ब्रिटिश जहाज दारा का फारस की खाड़ी में गिरने से 236 लोगों की मौत।
1965 – भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू। इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1973 - स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन।
1988 - जनरल वेंग शांग कुन चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
2000 - गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में प्रारम्भ।
2005 – पोप जॉन पॉल द्वितीय के निधन के छह दिन बाद वेटिकन में उनका अंतिम संस्कार हुआ।
2006 - ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 - आन्ध्र प्रदेश व कर्नाटक की सरकारों ने अपने यहां सिक्खों को अल्पसंख्यक घोषित किया।
2013 - ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन।
2015 – भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक जयकांतन का निधन।...////...