भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं
13-Oct-2024 09:20 AM 4440
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं 1713 - चार्ल्‍स मेसरी ने वर्लपूल गैलेक्‍सी की खोज की। 1716 – हंगरी के सम्राट कैरेल 6 के सैनिकों ने टेमेसेवर पर कब्जा किया। 1760 – रूस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी। 1773 – चार्ल्स मेसियर ने व्हर्लपूल गैलेक्सी की खोज की। 1792 - अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस की नींव रखी गई। 1807 – भूवैज्ञानिक सोसाइटी ऑफ़ लंदन की स्थापना। 1884 – ग्रीनविच मीन टाइम को दुनिया का मानक समय निर्धारित किया गया। 1895 – भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का जन्म। 1911 - स्वामी विवेकानंद की शिष्या मार्गेरेट एलिजाबेथ नोबेल का 43 वर्ष की आयु में निधन। वह सिस्टर निवेदिता के नाम से प्रसिद्ध हैं। 1914 – गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया। 1919 – एरियल नेविगेशन ने विनियमन से संबंधित कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए। 1923 – मुस्तफा कमाल पाशा की सरकार ने इस्तांबुल की जगह अंकारा को तुर्की की नई राजधानी बनाया। 1943 – इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1948 – सूफ़ी और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ां का जन्म। 1976 – बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब 100 लोग मारे गये। 1987 – मशहूर पार्श्व गायक, अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक किशोर कुमार का निधन। 1988 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया। 1999 – अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने। 1999 – अमेरिका के सीनेट ने व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) के अनुमोदन को खारिज किया। 2000 – दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति का नोबेल पुरस्कार। 2001 – नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये। 2002 – इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए। 2004 –चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई। 2005 – जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा। 2006 – बंगलादेश के मों. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार। 2011 – सर्वोच्च न्यायालय ने सितंबर, 2005 के बाद से बिना वसीयतनामा वाले हिंदू परिवारों की पैतृक संपत्ति में महिला या लड़की को पुरुष सदस्य के बराबर हिस्सा देने का निर्णय दिया। 2013 - मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत हुई। 2016 - अमेरिका के गायक एवं गीतकर बॉब डिलन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^