भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं
12-Jul-2025 01:44 PM 2440
नयी दिल्ली, 12 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1534: ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया। 1645: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने। 1830: राजा राम मोहन राय और अलेक्जेंडर डफ ने कलकत्ता में स्कॉटिश चर्च कॉलेज की स्थापना की। 1882: रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत। 1929: क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की। 1931: श्रीनगर में अदालत के बाहर इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों पर डोगरा सैनिकों द्वारा गोली चलाने पर 22 कश्मीरियों की मौत। 1974: भारत ने अपना पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेला। 1977: जनता पार्टी की सरकार ने भारत रत्न और अन्य नागरिक सम्मानों को वापस लेने की घोषणा की, लेकिन 1980 में कांग्रेस सरकार ने इसे फिर से शुरू किया। 1995: बंगाली लेखिका आशापूर्णा देवी का निधन। 1998: भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता। 2000: फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा। 2006: परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले। 2011: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी। 2016: ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा थेरेसा मई प्रधानमंत्री चुनी गयी। 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या का प्रयास।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^