भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं
13-Jul-2025 12:32 PM 3601
नयी दिल्ली, 13 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 1223: फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने। 1636: मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया। 1789: फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत। 1850: मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन। 1914: पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने प्राप्त किया। 1927: हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू। 1940: द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की। 1942: वर्धा में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में ब्रिटिश सरकार से पूर्ण स्वतंत्रता की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। 1951: सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण। 1965: मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं। 1969: जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत। 1969: अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर का नोटों बंद किया। 1972: तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1975: प्रसिद्ध हिंदी फिल्म संगीतकार मदन मोहन का निधन। 1987: ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त। 1991: इराक़ से ब्रितानी फ़ौज की वापसी। 1996: अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये। 2008: नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी। 2014: इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया। 2015: नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना। 2018: एंजेलिक कर्बर ने विंबलडन महिला टेनिस जीता। 2019: नोवाक डोकोविच ने अब तक का सबसे लंबा विंबलडन पुरुष टेनिस फाइनल जीता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^