भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
16-Nov-2024 09:14 AM 4064
नयी दिल्ली, 16 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1632: स्वीडन के महाराजा एडल्फ़ की हत्या हुई। 1700: ब्रांडेनबर्ग का सम्राट, पर्शिया का राजा बनाया गया। 1713: बाला जी विश्वनाथ को साहू ने पेशवा नियुक्त किया। 1776: ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया। 1840: न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना। 1846: उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जन्म। 1849: रूस के प्रसिद्ध लेखक फ़्योदोर दोस्तोवस्की को एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई। 1860: भारतीय श्रमिकों का पहला जत्था दक्षिण अफ्रीका के नटाल पहुंचा। 1870: ओकलाहोमा अमेरिका का 46वां प्रांत बना। 1908: जनरल मोटर्स निगम की स्थापना। 1916: रूस के ला सतान्या स्थित कारखाने में विस्फोट से 1000 लोगों की मौत। 1930: भारतीय तैराक मिहिर सेन का जन्म। 1958 में उन्होंने इंग्लिश चैनल पार किया था। 1933: अमेरिका और सोवियत संघ के बीच राजनयिक संबंध स्थापित। 1945: विश्व भर की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने वाले यूनेस्को का गठन। 1965: वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड के बारे में पहली सार्वजनिक घोषणा हुई। 1973: बैटमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्म। 1975: यूनाइटेड किंगडम और आइसलैंड के बीच तीसरी कॉड युद्ध शुरू हुआ। 1982: अमेरिका का पांचवां अंतरिक्ष यान कोलंबिया-5 एडवर्ड सैन्य अड्डे पर उतरा। 1988: पाकिस्तान में 11 साल बाद आम चुनाव हुए। इस चुनाव में बेनजीर भुट्‌टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 1996: मदर टेरेसा को अमेरिका ने मानद नागरिकता प्रदान की। 2013: सचिन तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में संन्यास लेने से पहले अपना आखिरी क्रिकेट मैच खेला। 2017: जर्मनी में UN क्लाइमेट समिट में 19 देशों ने कोयले के इस्तेमाल कम करने की प्रतिज्ञा ली। 2019: गोटबाया राजपक्षे ने श्रीलंका चुनावों में जीत दर्ज की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^