भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
17-Nov-2024 08:43 AM 3934
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं 1525: मुगल शासक बाबर ने भारत में सिंध के रास्ते पांचवी बार प्रवेश किया। 1558: इंग्लैंड की रानी मैरी I की मृत्यु के बाद उनकी सौतेली बहन एलिजाबेथ I ने उनकी जगह ली, जिससे एलिजाबेथ युग की शुरुआत हुई। 1831: इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए। 1869: इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार कि.मी. लंबी पहली साइकिल रेस जीती। 1869: मिस्र में स्वेज कैनाल को खोला गया था। 1917: फ्रेंच मूर्तिकार अगस्त रोडिन का म्यूडन में 77 साल की उम्र में निधन। 1918: सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ हॉलैंड बनी। 1919: तमिल फिल्म अभिनेता जेमिनी गणेशन का जन्म। 1928: स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय शहीद हुए। 1932: तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। 1933: अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी। 1966: भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी। 1970: सोवियत अंतरिक्ष यान लुना खोद-1 चांद पर उतरा था। 1982 :भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान का जन्म। 1997: दक्षिणी मिस्र में चरमपंथियों ने सैलानियों की बस पर हमला किया, 68 विदेशी सैलानियों की मौत। 1993: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी। 1999: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी। 2003: हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने कैलिफोर्निया के 38वें गवर्नर के रूप में शपथ ली। 2005: श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव संपन्न। 2006: अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी। 2007: ऑस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन। 2008: चंद्रयान-1 की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने चंद्रयान-2 की मंजूरी दी। 2012: शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन। 2013: रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत। 2015: विश्व हिन्दू परिषद' (विहिप) के अध्यक्ष अशोक सिंघल का निधन। 2018: अर्जेंटीना की नौसेना ने घोषणा किया कि खोजकर्ताओं को एक वर्ष पहले 44 चालक दल के साथ गायब हुई पनडुब्बी मिल गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^