भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
17-Aug-2023 09:29 AM 5313
नयी दिल्ली 17 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1836-ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किये गये। 1858-हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया। 1909-मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फाँसी दी गयी। 1914-लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 1915-चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत। 1917-इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1924-फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। 1932-भारतीय मूल के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साहित्यकार वी.एस. नायपॉल का जन्म। 1945-सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की। 1947-भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना 1959-सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये। 1961-हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री अनामिका का जन्म। 1982-जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई। 1988-पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत। 1994-अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1998-राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए। 2000-फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी। 2002-रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया। 2004-उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। 2005-बंगलादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए। 2007-दशरथ मांझी का निधन। वह ऐसे भारतीय व्यक्ति थे, जिन्हें 'बिहार का माउंटेन मैन' कहा जाता है। 2008-झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया। 2009-आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 2020-भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^