भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
18-Aug-2023 09:00 AM 3441
नयी दिल्ली 18 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1800-लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना। 1868-फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की। 1891-कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 लोगों की मौत। 1936-प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक गुलज़ार का जन्म। 1945-स्वतन्त्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का निधन। 1949-हंगरी ने संविधान अंगीकार किया। 1951-पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना। 1959-भारतीय जनता पार्टी की प्रसिद्ध महिला नेत्री निर्मला सीतारमण का जन्म। 1963-अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति। 1982-सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई। 1985-भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान गीतिका जाखड़ का जन्म। 1999-तुर्की में भूकम्प से लगभग 45000 लोगों की मौत। 2000-इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा। 2006-बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया। 2007-विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा। 2008-उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की। 2012-नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत। 2018-संयुक्त राष्ट्र संघ के सातवें महासचिव कोफ़ी अन्नान का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^