भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
19-Aug-2023 09:18 AM 8923
नयी दिल्ली 19 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। मैक्सिमिलियन 1493 में प्रथम ऑस्ट्रिया का राजकुमार बना। 1796 - स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये। 1812 - अमेरिका के युद्धपोत ने ब्रिटेन के युद्धपोत गंर्रियर को हराया। 1839 - फोटो तत्व की खोज को लेकर रिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई। 1895 -जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया। 1897 - लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया। 1915 - नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ। 1919 -अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 1939 - गुरुवर रवींद्र नाथ टैगोर ने कलकत्ता में सुभाष चंद्र बोस महाजती सदन का शिलान्यास किया। 1944 - भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया। 1949 - भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी। 1955 - अमेरिका ने साइकिल पर आयात शुल्को 50 फीदसी बढाया। 1960 - स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्तें और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए। बाद में यह पांचों जीवित पाए गए। 1966 - तुर्की में भूकंप की वजह से तकरीबन 2400 लोग मरे। 1970 - दक्षिण अफ्रीका में चीनी समुदाय के लोगों को श्वेत का दर्जा मिला। 1973 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया। 1977 - सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया। 1978 - ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत। 1998 - सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया। 1999 - भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की। 2000 - हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त। 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया। 2004 - दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गुगल ने आज ही के दिन अपने शेयर बाजार में उतारे थे। 2004 - वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने। 2004 - गूगल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए। 2005 -श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति। 2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया। नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी 2009 -स्वेदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये। 2010 -अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ ऑपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^