19-Feb-2024 09:38 AM
8614
नयी दिल्ली, 19 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं।
1389: दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुगलक द्वितीय की हत्या हुई।
1473: प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री एवं गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म।
1630: मराठा शासक शिवाजी का जुन्नेर में जन्म।
1719: मुगल शासक फर्रुखसियार की हत्या हुई।
1891: अमृत बाज़ार पत्रिका का दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ।
1915: महान स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन।
1956: भारत के प्रसिद्ध विद्वान एवं विचारक नरेन्द्र देव का निधन।
1978: गायक पंकज मलिक का निधन। उन्हें 1972 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
1986: देश में पहली बार कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई।
1992: प्रसिद्ध भारतीय चित्रकारनारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन।
1993: हैती के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज डूबा।
1997: चीन के सर्वोच्च नेता डेंग जिएआउपिंग का 92 साल की उम्र में निधन। डेंग जिएआउपिंग को आर्थिक सुधारों के लिए भी जाना जाता है।
1999: डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
2001: ब्राजील की जेलों में दंगे, आठ मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया।2000 : तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
2003: संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इकबाल शेख और उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
2004: कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज्यादा देशों द्वारा अनुमोदन।
2006: पाकिस्तान ने हत्फ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
2008: फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति का पद छोड़ा।
2019: हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक नामवर सिंह का निधन।...////...