भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
20-Feb-2024 09:31 AM 4443
नयी दिल्ली, 20 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं। 1707 : मुगल शासक औरंगजेब का अहमदनगर में निधन हुआ। 1710 : जोहान विलेम फ्रिसो ग्रोनिंगन को नीदरलैंड का वाइसराय बनाया गया। 1737 : फ्रांस के वित्त मंत्री चौवेलिन ने इस्तीफा दिया। 1745 : जेकोबिक सैनिकों ने फोर्ट ऑगस्टस, स्कॉटलैंड पर कब्जा कर लिया। 1768 : पहली अमेरिकी चार्टर्ड फायर बीमा कंपनी खुली। 1792 : डाक सेवा अधिनियम, संयुक्त राज्य डाकघर विभाग की स्थापना, राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन द्वारा हस्ताक्षर किए गए। 1810 : टाइरोलियन विद्रोही नेता एंड्रियास हॉफर को निष्पादित किया गया। 1811 : ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया। 1827 : इटुजिंगो की लड़ाई (पेसो दो रोजारियो) में ब्राजील के इंपीरियल आर्मी के एक दल ने अर्जेंटीना-उरुग्वेयन सैनिकों से युद्ध में भाग लिया। 1835 : स्टूडेंट्स के एडमिशन के साथ कोलकाता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई। इस कॉलेज की स्थापना 28 जनवरी 1835 को हुई थी। 1846: सोबरॉन के युद्ध में सिखों की हार के बाद अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।1868 : अमृत बाजार पत्रिका का पहला साप्ताहिक अंक बंगाली में प्रकाशित हुआ। 1869 : टेनेसी के गवर्नर डब्ल्यू सी ब्राउनलो ने कु क्लक्स क्लान संकट में मार्शल लॉ की घोषणा की। 1872 : मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट का उद्घाटन न्यूयॉर्क शहर में किया गया। 1873 : कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ने अपना पहला मेडिकल स्कूल खोला। 1915 : सैन फ्रांसिस्को ने पनामा-प्रशांत अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 1921 : चेकोस्लोवाकिया की युवा कम्युनिस्ट लीग की स्थापना हुई। 1947 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन 30 जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा। 1947 : लॉर्ड माउंटबैटन भारत के आखिरी वायसराय बनाए गए। 1950 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन हुआ। 1959 : कनाडा ने एविरो एरो कार्यक्रम को रद्द किया। 1962: जॉन एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने। प्रोजेक्ट मर्करी के लिए नासा द्वारा चुने गए सात लोगों में ग्लेन सबसे उम्रदराज थे। 1965 : नासा द्वारा प्रेक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटो और जरूरी डेटा भेजे। 1968 : मुंबई के के.ई.एम अस्पताल में डॉ. पी.के. सेन ने पहली बार हृदय प्रत्यारोपण किया गया।1976 : भारतीय क्रिकेटर रोहन गावस्कर का जन्म हुआ। 1976 : बॉम्बे हाई ने व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए कच्चे तेल का उत्पादन शुरु किया।1983 : उत्तर पूर्वी राज्य असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़कने से 600 लोगों की मौत हुई। 1986: सोवियत संघ ने मीर अंतरिक्ष केंद्र लॉन्च किया। ये अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा अंतरिक्ष केंद्र था।1987 : मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश भारत के 23वें और 24वें राज्य बने। 1988 : पॉप सिंगर रिहाना का जन्म हुआ 1988 : बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान का जन्म हुआ। गजनी, निशब्द और हाउसफुल फिल्म में नजर आईं जिया की जून 2013 में मौत हो गई। 2002 : काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे। 2009 : संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की। 2013: भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाके में 17 लोगों की मौत, 119 घायल हुए। 2015 : स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^