भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं
21-Oct-2024 09:33 AM 4678
नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं। 1296-अलाउद्दीन खिलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली। 1555-इंग्लैंड की संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने से मना किया था। 1577-गुरू रामदास ने अमृतसर नगर की स्थापना की थी। 1727-रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये। 1931-प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ। 1934-जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया। 1945-फ्रांस में महिलाओं को पहली बार वोट करने का अधिकार मिला। 1950-चीन ने तिब्बत पर अपना प्रभुत्व जमा लिया। 1951-भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। 1959-चीन और भारत की सेनाओं में भिडंत। 1990-दूरदर्शन ने दोपहर की हिंदी एवं अंग्रेजी समाचार ब्लूटेन सेवाएं आरंभ कीं। 1995-एल. के आडवानी चौथी बार निर्विरोध भाजपा के अध्यक्ष चुने गए। 1999-फिल्म निर्माता बी.आर चोपड़ा को दादासाहेब फालके पुरस्कार। 2007-भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर पद पर अपनी जीत दर्ज की। 2008-भारत एवं पाकिस्तान के बीच 61 वर्ष बाद कारवाँ-ए-तिजास शुरू हुआ। 2012-सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम कर लिया था। 2012-भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का निधन हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^