भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं
23-Oct-2024 10:25 AM 8929
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं। 1764 - मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ। 1910 - ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं। 1915 - न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 1942 - अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने जर्मन सेना को पराजित किया। 1943 - नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की। 1946 - त्रिग्वेली (नार्वे) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त। संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक। 1958 - रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। 1973 - अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन वाटरगेट मामले में टेप जारी करने पर सहमत हुए। 1978 - चीन और जापान ने चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया। 1980 - लीबिया एवं सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा। 1989 - हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया। हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना। 1998 - जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया। 2000 - अमेरिकी विदेशी मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट की उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग ली के साथ ऐतिहासिक मुलाकात। 2001 - नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की। 2003 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी। 2006 - सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया। 2007 - कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आर.के. राघवन को अपने नये सलाहकारी बोर्ड में नियुक्त किया। 2008 - नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ। 2011 - तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप, 582 लोगों की मौत, हजारों घायल।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^