भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
21-Jan-2023 10:00 AM 1684
नयी दिल्ली 21 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1919-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा पंजाब के मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड का जन्म। 1924-रैक्जे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में पहली बार ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनी। 1943-उड़िया भाषा की प्रसिद्ध लेखिका प्रतिभा राय का जन्म। 1958-कॉपीराइट अधिनियम लागू किया गया। 1972-मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा राज्य का स्थापना दिवस। 1981-तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाया गया। 1986-भारतीय फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म। 1996-इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत। 2000-एशिया के प्रथम 'स्लिट लिवर' का प्रत्यारोपण हांगकांग में हुआ। 2003-चालक रहित अमेरिकी टोही विमान पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त। 2007-भारत ने वेस्टइंडीज से वनडे क्रिकेट श्रृंखला जीती। 2008-भारत ने इस्त्रायल का एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया। 2009-कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 2016-भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^