भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
22-Jan-2023 09:24 AM 6048
नयी दिल्ली 22 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1517-काहिरा पर तुर्की ने कब्जा किया। 1673-बोस्टन एवं न्यूयॉर्क के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई। 1760-वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया। 1837-दक्षिणी सीरिया में आये भूकंप से हजारों लोगों की जाने गयी। 1892-स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह का जन्म। 1901-इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन। 1905-रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें लगभग 600 से ज्यादा लोग मारे गए। 1924-रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने। 1934-हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक विजय आनन्द का जन्म। 1963-देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई। 1965-पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ। 1968-अपोलो 5 ने पहले ल्यूनर मॉड्यूल के साथ अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी थी। 1970-बोइंग 747 की लंदन एवं न्यूयॉर्क के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई। 1972-इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे के लिए नजरबंद किया गया। 1973-नाइजीरिया में जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, लगभग 200 यात्रियों की मृत्यु। 1981-रोनाल्ड रीगन का संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण। 1992-डॉ. रॉबर्टा बॉन्डर अंतरिक्ष में जाने वाली कनाडा की न्यूरोलॉजिस्ट और पहली महिला बनी। 1996-कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की। 2003-नासा के अंतरिक्ष यान पायनीयर 10 पृथ्वी से (सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान) से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ। 2006-इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 2014-प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म निर्माता और फ़िल्म अभिनेता ए. नागेश्वर का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^