भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
26-Aug-2024 09:02 AM 5600
नयी दिल्ली 26 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1303-अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया। 1891-हिन्दी साहित्य के एक महान उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का जन्म। 1910-भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म। 1914-बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी। 1920-अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला। 1927-हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बंसीलाल का जन्म। 1934-प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार अतुल प्रसाद सेन का निधन। 1956-प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी एवं पशु-अधिकारवादी मेनका गाँधी का जन्म। 1963-पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख राधेश्याम कथावाचक का निधन। 1977-जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत। 1982-नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया। 1987-भारतीय निशानेबाज जीतू राय का जन्म। 1999-माइकल जॉनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया। 2001-बंगलादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए। 2002-दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू। 2007-पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया। 2008-तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया। 2012-प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार ए के हंगल का निधन। 2013-फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन। 2015-अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^