भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अगस्त की प्रमुख घटनाएं
29-Aug-2024 09:25 AM 1730
नयी दिल्ली,29 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1612: सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया। 1833: ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम को कानून का रूप दिया गया। 1842: ग्रेट ब्रिटेन और चीन के बीच नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर के साथ ही पहला अफीम युद्ध समाप्त। 1887: गुजरात के पहले मुख्यमंत्री जीवराज मेहता का जन्म। 1905: भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म। 1916: अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति दी, फिलीपींस को मिली स्वतंत्रता। 1931: नागा आध्यात्मिक गुरु जदोनांग का निधन। 1932: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतरराष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन। 1941: रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की। 1945: ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया। 1949: भारत के शीर्ष वैज्ञानिक के. राधाकृष्णन का जन्म। उनके नेतृत्व में भारत ने पहले प्रयास में मंगल पर अपने मंगलयान को पहुंचाया। 1953: रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया। 1957: नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया गया। 1969: करगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर मनोज तलवार का जन्म हुआ था। 1974: चौधरी चरण सिंह ने लोकदल पार्टी की स्थापना की। 1976: प्रसिद्ध बंगाली विद्रोही कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काजी नजरुल इस्लाम का निधन। 1996: आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत। 1998: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित। 2000: न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू। 2004: एथेंस ओलिंपिक का समापन। 2007: हरियाणा के चौथे मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का निधन। 2008: तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के विरोध से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए। 2014: फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^