भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जून की प्रमुख घटनाएं
28-Jun-2023 10:05 AM 1432
नयी दिल्ली, 28 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1651- पोलैंड और यूक्रेन के बीच बेरेस्तेको युद्ध शुरू। 1776- अमेरिकी की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त। 1838- विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं। 1846- एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन को पेटेंट कराया। 1857- नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया। 1894- श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित। 1914- प्रथम विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण: आस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज र्फिडनेंड और उनकी पत्नी सोफी की साराजेवो में हत्या। 1919- वारसा की संधि पर हस्ताक्षर। 1921- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव का जन्म। 1940- बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस का जन्म। 1975- भारत में आपातकाल के दौरान प्रेस प्रतिबंध लागू किया गया। 1981- चीन ने कैलाश और मानसरोवर का रास्ता खोला। 1981- तेहरान में भीषण बम विस्फोट, इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गये। 1986- लाल डेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने। 1986- केन्द्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया। 1995- बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ घोषित किया गया। 1996- भारत ने फिलस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला। 2004- अमेरीका ने इराक के लोगों को शासन की बागडोर सौंपी। 2004- तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन शुरु हुआ।2005- रूस ने ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा की। 2007- आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया। 2012- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^