भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 जून की प्रमुख घटनाएं
29-Jun-2023 10:02 AM 8458
नयी दिल्ली, 29 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1444: सिकंदर बेग ने ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हराया। 1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त। 1757 : मीर जाफर ने बंगाल, बिहार और ओडिसा के नवाब की गद्दी संभाली। 1855: टेलीग्राफ अखबार का लंदन में प्रशासन शुरू हुआ। 1864: कनाडा में रेल दुर्घटना में 90 मरे। 1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई। 1905: ब्रिटेन में ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की स्थापना हुई। 1913 : यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गेरिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है। 1931: भारतीय वैज्ञानिक के.पी. अय्यर का जन्म हुआ। 1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए। 1974 : सशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली। 1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता। 2004 : पूर्वी एशिया सम्मलेन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति। 2005- भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता। 2007 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए। 2013 : कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^