भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं
29-May-2025 10:19 AM 2453
नयी दिल्ली 29 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1658: सामुगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया। 1917: अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन. एफ कैनेडी का जन्म हुआ। 1922: एक्वाडोर को आजादी मिली। 1947: इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टिट्यूट की स्थापना। 1953: शेरपा तेनजिंग और न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में काबयाबी हासिल की। 1968: दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया। 1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1972: मशहूर रंगकर्मी और भारतीय सिनेमा के प्रमुख हस्ताक्षर पृथ्वी राजकपूर का निधन। 1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई। 1987: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन। 1988: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया। 1990: दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया। 1996: बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री बने। 1999 : डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था। 1999: नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित की गई। 2002: गुजरात के अहमदाबाद में 04 बम धमाके हुए। करीब 39 लोगों की मौत हुई। 2007: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं। 2015: भीषण गर्मी के भारत के कई राज्यों में 2300 से भी ज्यादा लोगों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^