भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं
30-May-2025 10:49 AM 4388
नयी दिल्ली 30 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं। 1498: कोलंबस तीसरी बार छह जहाजों के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकले। 1606: सिखों के पांचवें गुरू अर्जन देव का निधन। 1826: पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन। 1919: जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ‘नाइटहुड’ की उपाधि लौटा दी। 1981: बंगलादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके आठ सहयोगियों की हत्या, देश में आपातकाल लागू। 1987: गोवा को राज्य का दर्जा मिला, भारत का 26वां राज्य बना। 1996: छह वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया। 1998: पाकिस्तान ने छठा परमाणु परीक्षण किया। 1998: अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से करीब 5000 लोगों की मौत। 2003: नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफा दिया। 2004: सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, लेकिन दो भारतीयों सहित 22 की हत्या। 2007: अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत। 2012: विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने। 2012: लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों का दोषी करार देते हुए 50 वर्ष की सजा सुनायी गयी। 2015: एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^