भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं
31-May-2025 10:15 AM 5777
नयी दिल्ली 31 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं। 1577: मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म। 1725: भारतीय वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर का जन्म हुआ। 1727: फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। 1759: अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेंसिलवेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया। 1774: भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया। 1867: बंबई (अब मुंबई) में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई थी। 1878: जर्मनी का युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत। 1889: अमेरिका के पेंसिलवेनिया स्थित जांसटाउन में भीषण बाढ़ से 2200 से अधिक लोगों की मौत। 1900: लार्ड राबर्टस के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया। 1907: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू। 1921: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया। 1935: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत। 1959: बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई। 1964: बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली। 1977: भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की। 1994: साउथ अफ्रीका गुट निरपेक्ष आंदोलन का 109वां सदस्य राष्ट्र बना था। 2007: सैप ब्लेटर तीसरी बार इंटरनेशनल फुटबॉल यूनियन के अध्यक्ष बने थे। 2008: विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^