भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 09 जुलाई की प्रमुख घटनाएं
09-Jul-2023 09:16 AM 1380
नयी दिल्ली, 09 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 09 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1533- धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन। 1815- अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज की गई। 1816- अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की। 1875- बंबई में स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई। 1925- भारतीय अभिनेता और निदेशक गुरुदत्त का जन्म। 1938- प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का जन्म। 1944- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का नेतृत्व स्वीकार किया। 1951- देश में पहली पंचवर्षीय योजना 1951-56 को प्रकाशित किया गया। 1969- वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया। 1973- शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। 1973- ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ। 1982- तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया। 1991- दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली। 2002- ‘आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया। 2004- एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया। 2011- सूडान जनमत संग्रह के बाद दो हिस्सों में बंटा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^